बगहा में दहेज के लिए एक और नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया है. मामला जिले के भितहा थाना क्षेत्र के चिलवनिया पंचायत के रेडहा गांव की है. जहां दहेज के लिए उसके ही पति और परिवार के सदस्यों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर सभी मौके से फरार हो गए. लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब सुबह होने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी. जब लोग कमरे में गए तो देखा कि महिला की लाश पड़ी हुई थी. दहेज के लिए हत्या मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, भितहा के प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले की पूरी जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. एक साल पहले हुई थी शादी आपको बता दें कि भैरोगंज थाना क्षेत्र के नड्डा पंचायत निवासी साबिर अंसारी की 23 वर्षीय पुत्री रेहाना खातून की शादी भितहा थाना क्षेत्र के रेढहा गांव के गोलू उर्फ इमामुद्दीन से पिछले साल ही धूमधाम से हुई थी. मामले में मृतिका की मां ने बताया कि 1 साल पहले ही मेरी बेटी की शादी हुई थी और शादी में लड़के वालों ने दहेज का मांग की थी तो हमने उनकी मांग को पूरा करते हुए उन्हें एक बाइक और दो लाख रुपए दिए थे, लेकिन पिछले 6 महीने से 1 लाख और रुपये की मांग उनके तरफ से की जाने लगी. जो हम देने में असमर्थ थे. इस बात को लेकर कई बार पति पत्नी के बीच लड़ाई भी हुई थी.
Article Advertisement
Crime
दहेज की भेंट चढ़ी एक और नवविवाहिता, एक साल पहले ही हुई थी शादी
बगहा में दहेज के लिए एक और नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया है. मामला जिले के भितहा थाना क्षेत्र के चिलवनिया पंचायत के रेडहा गांव की है. जहां दहेज के लिए उसके ही पति और परिवार के सदस्यों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर सभी मौके से फरार हो गए. लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब सुब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
