Home खास खबर महाराष्ट्र : मिली AK-47 और कई हथियारों से भरी नाव, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र : मिली AK-47 और कई हथियारों से भरी नाव, मचा हड़कंप

3 second read
Comments Off on महाराष्ट्र : मिली AK-47 और कई हथियारों से भरी नाव, मचा हड़कंप
0
140

महाराष्ट्र : मिली AK-47 और कई हथियारों से भरी नाव, मचा हड़कंप

 

बड़ी खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र से जहां समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव से पुलिस ने AK 47 और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस टीम ने हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीँ आशंका जताई जा रही है कि महाराष्ट्र में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश हो रही थी।

 

मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शीय ने बताया कि बरामद नाव फिशिंग बोट है जो काफी देर से समुद्री किनारे पर हिचकोले खा रही थी। उस नाव पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद आसपास के मुछआरे जब नाव के पास पहुंचे तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। फ़िलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

वहीँ IG संजय मोहिते ने बताया कि नेवी और कोस्ट गार्ड को अलर्ट कर दिया गया है। महाराष्ट एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल और उनकी टीम मौके पर रवाना हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला चौकस हो गया है।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना की विस्तार से जांच करने का आदेश दे दिया है। महाराष्ट्र में भी इस समय त्योहारों का समय चल रहा है। कल जन्माष्टमी है। इसके साथ ही गणेश उत्सव भी आने वाला है। ऐसे वक्त में संदिग्ध बोट से हथियार बरामद होने से जिले में दहशत का माहौल है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

ड्रोन हादसे में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, मंच से भाषण के दौरान मचा हड़कंप

पटना, बिहार:रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ संविधान बचाओ’ सम्मेलन के द…