Home खास खबर दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो मासूमों की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो मासूमों की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

0 second read
Comments Off on दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो मासूमों की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश
0
128

राजधानी दिल्ली के विपिन गार्डन इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी भी जान देने की कोशिश की. युवक को गंभीर हालत नें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.                                                                                   क्या है पूरा मामला
दिल्ली के विपिन गार्डन में रहने वाले 38 वर्षीय राजेश ने अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी. एक बेटे की उम्र 5 साल और दूसरे बेटे की उम्र 4 महीने बताई जा रही है. पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद युवक ने अपना हाथ भी काट लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के वक्त युवक के माता-पिता दूसरे कमरे में थे. घटना के बाद पीएस मोहन गार्डन थाने में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.                                                                               आर्थिक तंगी की वजह से उठाया ये खौफनाक कदम
मिली जानकारी के अनुसार राजेश किराने की दुकान चलाता था, वह काफी समय से आर्थिक तंगी से परेशान था, जिसकी वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया. उसने अपने दोस्तों से भी इसके बारे में बताया था.

Load More Related Articles
Load More By nisha Kumari
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, 12 अप्रैल को पटना कोर्ट में होना है हाजिर

साल की सजा पाने और संसद की सदस्यता गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें और…