Home खास खबर छत्तीसगढ़ : परिवार के तीन लोगों की हत्या

छत्तीसगढ़ : परिवार के तीन लोगों की हत्या

0 second read
Comments Off on छत्तीसगढ़ : परिवार के तीन लोगों की हत्या
0
220
download 25 1

छत्तीसगढ़ : परिवार के तीन लोगों की हत्या

कोरबा (छत्तीसगढ़), नौ सितंबर (भाषा) राज्य के सरगुजा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के लेंगा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों मेघा राम सिरदार (50), उनकी पुत्रवधू कलावती सिरदार (27) और पोता चंद्रिका सिरदार (10) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने सिरदार परिवार के घर हमला कर तीन सदस्यों की हत्या कर दी और फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर वहां से शव बरामद किए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तब वहां सामान बिखरा हुआ था। पुलिस चोरी के कारण हत्या समेत अन्य पहलू को भी ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…