Home खास खबर ‘विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई..’, सांसद पप्पू यादव नागपुर हिंसा पर ऐसा क्यों बोले?

‘विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई..’, सांसद पप्पू यादव नागपुर हिंसा पर ऐसा क्यों बोले?

0 second read
Comments Off on ‘विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई..’, सांसद पप्पू यादव नागपुर हिंसा पर ऐसा क्यों बोले?
0
13
pappu yadav pic 38

‘विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई..’, सांसद पप्पू यादव नागपुर हिंसा पर ऐसा क्यों बोले?

नागपुर हिंसा मामले में अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई हैं। इन लोगों को सरकार से संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

नागपुर हिंसा मामले में आज लगातार दूसरे दिन जिले के 11 थानों में कफर्यू लगाया गया है। इस बीच इस घटना को लेकर देश में सियासी घमासान मचा है। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग दंगाई हैं। ये लोग संविधान, देश, इंसान और मानवता के विरोधी है। इन लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए।

पप्पू यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग संविधान से ऊपर हो जाए और गीता, कुरान, बाइबिल की आध्यात्मिकता और उदारवादी मानवीय मूल्यों के इतर हो जाए, ऐसी संस्था और ऐसे लोगों की जगह जेल में या श्मशान में होनी चाहिए।

 

छावा फिल्म देखने के बाद भड़का गुस्सा

वहीं इस घटना पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जो लोग दंगे कराएंगे उनके खिलाफ एक्शन होगा। अगर ऐसा हुआ है तो सरकार निष्पक्ष काम कर रही है। वहीं नागपुर हिंसा के 21 आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां पुलिस ने उनको 21 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है।

इस मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं पहली एफआईआर बजरंग दल और विहिप पर दर्ज की गई है। विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि यह हिंसा सुनियोजित थी। दंगाईयों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। सीएम ने कहा कि छावा फिल्म देखने के बाद लोगों के मन में औरंगजेब के प्रति गुस्सा भड़का।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

एक ही ट्रेन में असली और नकली TTE बागमती एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करता शिक्षक रंगे हाथों पकड़ा गया

बिहार फर्जी TTE मामला एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा और सतर्कता का उदाहरण बन गया है। …