Home खास खबर नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

0 second read
Comments Off on नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण
0
426

नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर, 12 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के सामने नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में मिलिशिया प्लाटून का स्वयंभू सेक्शन कमाण्डर कोरसा लच्छु (32 वर्ष) और उसकी पत्नी कोरसा अनिता (29 वर्ष) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि कोरसा लच्छु वर्ष 2002 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में अनिता से उसका विवाह हुआ तथा वर्ष 2019 में उसे मिलिशिया प्लाटून में सेक्शन कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लच्छु के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि कोरसा अनिता वर्ष 2003 में संगठन में शामिल हुई थी और वह गांवों महिला संगठन के साथ मिलकर महिलाओं को संगठन में जोड़ने का कार्य कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को 10—10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…