अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्ती, कई मुद्दों पर हुई चर्चाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारआखिरकार नहीं माने अनंत सिंह! NDA की बैठक से निकलते ही बोले- अनुज सिंह का समर्थन करूंगा; उधर श्रवण कुमार ने ...Bihar Weather Tomorrow: 48 घंटे में 4 डिग्री बढ़ेगा पारा, बिहार में बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी? जानें IMD अ...जोगबनी से आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस आज चलेगी, रेलवे ने ट्रेन रद्द का आदेश वापस लियाएसएसबी ने सीमा पर पकड़ा ₹1.5 लाख का तस्करी का: सात नेपाली महिलाएं हिरासत में, कमांडर बोले- तस्करी बर्दाश्त न...जोगबनी ICP रोड पर जाम से वाहन चालक परेशान: भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन ठप; अधिकारियों से कार्रवाई की मांगभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदबिहार में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही कांग्रेस, 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक क्या है प्रोग्राम?नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम, संजय झा का बड़ा ऐलान; अनंत सिंह-नीरज कुमार कंट्रोवर्सी पर...Bihar Trains Cancel LIVE: पटना से तेजस राजधानी और अमृत भारत ट्रेन रद्द, सीमांचल एक्सप्रेस आज दिल्ली जाएगीBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्ती, कई मुद्दों पर हुई चर्चाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारआखिरकार नहीं माने अनंत सिंह! NDA की बैठक से निकलते ही बोले- अनुज सिंह का समर्थन करूंगा; उधर श्रवण कुमार ने ...Bihar Weather Tomorrow: 48 घंटे में 4 डिग्री बढ़ेगा पारा, बिहार में बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी? जानें IMD अ...जोगबनी से आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस आज चलेगी, रेलवे ने ट्रेन रद्द का आदेश वापस लियाएसएसबी ने सीमा पर पकड़ा ₹1.5 लाख का तस्करी का: सात नेपाली महिलाएं हिरासत में, कमांडर बोले- तस्करी बर्दाश्त न...जोगबनी ICP रोड पर जाम से वाहन चालक परेशान: भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन ठप; अधिकारियों से कार्रवाई की मांगभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदबिहार में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही कांग्रेस, 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक क्या है प्रोग्राम?नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम, संजय झा का बड़ा ऐलान; अनंत सिंह-नीरज कुमार कंट्रोवर्सी पर...Bihar Trains Cancel LIVE: पटना से तेजस राजधानी और अमृत भारत ट्रेन रद्द, सीमांचल एक्सप्रेस आज दिल्ली जाएगी

Article Advertisement

Education

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? जो बिहार में गिरफ्तार, 3 लाख का इनामी

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? जो बिहार में गिरफ्तार, 3 लाख का इनामी नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार हो गया है। उसे पटना से STF ने दबोचा है। वह इनामी आरोपी था और पिछले 11 महीने से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। आइए संजीव मुखिया के बारे में विस्तार से जानते हैं... बिहार के बहुचर्चित नीट

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? जो बिहार में गिरफ्तार, 3 लाख का इनामी

Article Advertisement

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? जो बिहार में गिरफ्तार, 3 लाख का इनामी नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार हो गया है। उसे पटना से STF ने दबोचा है। वह इनामी आरोपी था और पिछले 11 महीने से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। आइए संजीव मुखिया के बारे में विस्तार से जानते हैं... बिहार के बहुचर्चित नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीव मुखिया नीट पेपर लीक सहित 5 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक कराने का आरोपी है। नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI ने संजीव मुखिया पर 3 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। बता दें कि 5 मई 2024 को पेपर लीक केस सामने आया था। उसी दिन संजीव फरार हो गया था। करीब 11 महीने बाद संजीव पुलिस की पकड़ में आया है। इससे पहले संजीव के रिश्तेदार चिंटू को पुलिस ने झारखंड से दबोचा था। देवघर से पेपर लीक के 6 आरोपी पकड़े गए थे और इनमें चिंटू भी शामिल था। पिछले साल 11 मई को इन छहों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया था। 5 मई की सुबह चिंटू को पेपर मिला था। उसने ही अपने व्हाटस्ऐप से पेपर का आगे लीक किया था। सरकार ने घोषित किया था इनाम मिली जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार सिंह करीब 50 साल है। वह बिहार जिले का निवासी है। उसका परिवार नालंदा जिले के नगरनौसा गांव में रहता है। गांव में वह लूटन मुखिया नाम से मशहूर है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने संजीव पर इनाम घोषित किया था। 7 अप्रैल 2025 को सरकार ने घोषणा की थी कि जो कोई भी संजीव के बारे में पुलिस को जानकारी देता, उसे 3 लाख का इनाम नीतीश कुमार सरकार देगी। डॉक्टर बेटा भी पेपर लीक में आरोपी बता दें कि संजीव साल 2010 में तब सुर्खियों में आया था, जब उस पर ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करके छात्रों को पेपर में नकल कराने का आरोप लगा। साल 2016 में बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भी उस पर आरोप लगे थे। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-III (BPSC) पेपर लीक केस में भी वह आरोपी है। उसका बेटा शिवकुमार पेपर लीक के इसी केस में जेल में है। शिवकुमार डॉक्टर है और उसने PMCH से डॉक्टरी की डिग्री ली है। 7 राज्यों में फैला संजीव का गिरोह बता दें कि संजीव मुखिया को साल 2016 में भी गिरफ्तार किया गया था। उस पर साल 2016 में उत्तराखंड मेडिकल पेपर लीक कराने का आरोप लगा था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे जमानत मिल गई थी। संजीव का पेपर लीक गिरोह बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फैला हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read