Home खास खबर नौसेना के पोत ने तीन मछुआरों के शव बरामद किए

नौसेना के पोत ने तीन मछुआरों के शव बरामद किए

0 second read
Comments Off on नौसेना के पोत ने तीन मछुआरों के शव बरामद किए
0
188
images 33

नौसेना के पोत ने तीन मछुआरों के शव बरामद किए

मंगलुरु/कोच्चि, 16 अप्रैल (भाषा) मंगलुरु तट पर विदेशी मालवाहक पोत से टकरा जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई नौका में सवार तीन मछुआरों के शव नौसेना के पोत ने शुक्रवार को तलाश अभियान के बाद बरामद कर लिए जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं।

नौसेना ने मछुआरों का पता लगाने के लिए शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तलाश अभियान चलाया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ‘आईएनएस निरीक्षक’ ने मछली पकड़ने की नौका ‘राबाह’ में सवार तीन मछुआरों के शव बरामद कर लिए हैं।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘नौसेना के गोतोखोरों ने दिनभर गहरे पानी में (करीब 150 मीटर गहरे) तलाश अभियान चलाया और आज रात करीब आठ बजे शव बरामद किए।’’

प्रवक्ता के मुताबिक पोत के शु्क्रवार मध्य रात्रि के बाद मंगलुरु बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है ताकि शवों को मंगलुरु पुलिस को सौंपा जा सके।

उन्होंने कहा कि पोत वापस जाएगा और शनिवार सुबह बाकी छह मछुआरों की तलाश के लिए अभियान चलाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…