Home खास खबर किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा : प्रधानमंत्री

किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा : प्रधानमंत्री

0 second read
Comments Off on किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा : प्रधानमंत्री
0
168
download 1 1

किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा : प्रधानमंत्री

10 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश का किसान जितना सशक्त होगा, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’’ और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को ताकत दे रही हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’’

इस ट्वीट के साथ उन्होंने कुछ आंकड़े भी साझा किए।

मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…