Home खास खबर सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल

सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल

29 second read
Comments Off on सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल
0
26

सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल

Nitish Kumar Dussehra Programme: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके हाथ से तीर-कमान छूटता नजर आ रहा है।

Nitish Kumar Dussehra Programme: देशभर में दशहरा की धूम है। असत्य पर सत्य की जीत के त्योहार दशहरा के पर्व पर लोगों ने रावण दहन किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मौके पर धनुष-बाण चलाते नजर आए, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस तरह छूटे धनुष-बाण 

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शिरकत की। इस दौरान सभी अतिथियों के हाथ में धनुष-बाण दिया गया। सीएम नीतीश भी धनुष-बाण लेकर खड़े हो गए। हालांकि वह पास खड़े मंत्रियों से इसके बारे में पूछताछ करते नजर आए। फिर जब रावण दहन के लिए धनुष से तीर छोड़ा जाना था, तब सीएम नीतीश के हाथ से धनुष-बाण दोनों ही छूटकर मंच से नीचे गिर गए। जबकि बाकी अतिथियों के पास धनुष-बाण हाथ में ही थे।

#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar and Dy CM Samrat Choudhary attend #DussehraCelebration at Gandhi Maidan in Patna pic.twitter.com/nqk833V4Wt

— ANI (@ANI) October 12, 2024

थोड़े गंभीर हो गए नीतीश कुमार 

नीतीश कुमार इसके बाद थोड़े गंभीर नजर आए। सीएम नीतीश का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य और संगीत सहित कई प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद जैसे-जैसे रात ढलती गई, आसमान में आतिशबाजी की रोशनी जगमगा उठी।

मैथिली लुक में दिखा रावण 

पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में रावण को मैथिली लुक दिया गया। जिससे मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर की झलक नजर आई। यह 80 फीट का पुतला था। यह आयोजन बेहद खास रहा। इस दौरान हनुमान की एंट्री भी क्रेन के जरिए की गई। बता दें कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करते हुए जीत हासिल की थी। इस वजह से इस त्योहार को विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पटना समेत देशभर में कई जगहों पर रावण दहन का उत्साह देखा गया।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…