Home खास खबर नोएडा: नवविवाहिता का शव घर में लटकता पाया गया

नोएडा: नवविवाहिता का शव घर में लटकता पाया गया

0 second read
Comments Off on नोएडा: नवविवाहिता का शव घर में लटकता पाया गया
0
163

नोएडा: नवविवाहिता का शव घर में लटकता पाया गया

नोएडा (उप्र), 27 जून (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में एक नवविवाहिता का शव रविवार देर रात को उसके घर में पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाले अरमान की गत फरवरी में हिना (21) के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को हिना का शव घर में पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है।

त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…