Home खास खबर नोएडा : मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा : मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on नोएडा : मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार
0
206

नोएडा : मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 14 सितंबर (भाषा) नोएडा पुलिस ने मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी सेक्टर-62 के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखे। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो, बदमाश रुकने के वजाए पुलिस दल पर गोली चला कर भागने लगे।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली ऋषभ दयाल के पैर में लगी। उसका एक साथी मौके से भाग गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी ने बताया कि बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक मोटरसाइकिल, विभिन्न जगहों से लूटे हुए चार मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश इससे पूर्व लूटपाट के 12 मामलों में जेल जा चुका है। एसीपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश तीन महीने पहले जेल से छूटा था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…