Home खास खबर ऐसी औलाद से बे औलाद होना बेहतर.. कलयुगी बेटे ने मां पर ईंट से किया वार, बहू ने डंडे से ससुर को पीटा

ऐसी औलाद से बे औलाद होना बेहतर.. कलयुगी बेटे ने मां पर ईंट से किया वार, बहू ने डंडे से ससुर को पीटा

3 second read
Comments Off on ऐसी औलाद से बे औलाद होना बेहतर.. कलयुगी बेटे ने मां पर ईंट से किया वार, बहू ने डंडे से ससुर को पीटा
0
192

ऐसी औलाद से बे औलाद होना बेहतर.. कलयुगी बेटे ने मां पर ईंट से किया वार, बहू ने डंडे से ससुर को पीटा

संपत्ति के लिए भाई-भाई में लड़ाई झगड़े की खबरें अक्सर सामने आती रहती  हैं। राजधानी पटना में शनिवार को परिवार की संपत्ति के लिए एक आंगन अखाड़ा बन गया।  बहू और बेटे ने मिलकर मां- बाप की जमकर पिटाई की। घटना में मां बुरी तरीके से जख्मी हो गई जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर की है।जानकारी के मुताबिक धर्मपुर निवासी कमलेश कुमार और उनकी पत्नी संगीता देवी को बेटे राहुल ने अपनी पत्नी जूली के साथ मिलकर जमकर पीटा। दरअसल,  कमलेश कुमार के दो लड़के हैं।  बड़े लड़के राहुल की शादी हो चुकी है जबकि, छोटे डब्लू की शादी नहीं हो पाई है।  राहुल कोई काम नहीं करता है और घर अपने नाम करने के लिए माता-पिता पर दबाव डालता है। कमलेश कुमार ने कहा कि परिवार की संपत्ति दोनों बेटों की है।  घर अकेले राहुल को नहीं दिया जा सकता।  इसी बात को लेकर पहले से बाप बेटे में-विवाद चलता आ रहा है।

शनिवार को मामला इतना बढ़ गया की बेटे बहू ने मर्यादा की सीमा लांघ दी और कमलेश कुमार की पिटाई शुरू कर दी।  बीच-बचाव करने मां पहुंची तो  तो उन्हें भी दोनों ने मिलकर मारा। राहुल ने आंगन में बनी चूल्हे की ईंट से मां पर हमला किया। तो बहु ने डंडे से ससुर की पिटाई की।

आरोपी बेटे के खिलाफ नौबतपुर थाने में बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष रफीकुल रहमान ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…