http://seemanchallive.com/wp-content/uploads/2020/01/cropped-seemanchallive-1.jpg
1
ओडिशा में टोल प्लाजा के निकट दो शव बरामद
जाजपुर, तीन सितंबर (भाषा) ओडिशा के जाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर शुक्रवार की सुबह दो लोगों के शव बरामद किये गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 के साथ लगने वाली सोती में सड़क के किनारे इन दोनों शवों को देखा ।
उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान बिजय साहू और मानस दास के रूप में की गयी है। दोनों जान्हा गांव के रहने वाले थे ।
पुलिस ने शवों के निकट से सौंदर्य प्रसाधनों से भरा एक बॉक्स और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।



