Home खास खबर कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका? प्रेस कांफ्रेंस के लिए महिला अधिकारियों को ही क्यों चुना गया

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका? प्रेस कांफ्रेंस के लिए महिला अधिकारियों को ही क्यों चुना गया

4 second read
Comments Off on कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका? प्रेस कांफ्रेंस के लिए महिला अधिकारियों को ही क्यों चुना गया
0
29

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका? प्रेस कांफ्रेंस के लिए महिला अधिकारियों को ही क्यों चुना गया

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया था। ऑपरेशन को सफल करने में 2 महिलाओं की अहम भूमिका रही हैं। इनका नाम कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह है। आइए जानते हैं दोनों बहादुर महिलाओं के बारे में।

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से देश की कई स्त्रियों का सिंदूर उजड़ गया था। 6 दिन पहले शादी के बंधन में बंधने वाली विनय नरवाल हो या फिर शुभम द्विवेदी। कई महिलाओं ने अपना सिंदूर उस दिन खोया था। उसका बदला ले लिया गया है। देर रात भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे ऑपरेशन को सफलता के बारे में बताया। प्रेस वार्ता में विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी भी शामिल थी। दोनों महिला अधिकारियों ने ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी गुजरात की रहने वाली है। उनका जन्म गुजरात के वडोदरा में साल 1981 में हुआ था। बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने साल 1999 में इंडियन आर्मी जॉइन की। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि सोफिया की दादी भी भारतीय सेना की हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, उनके पिता शिक्षक थे, जिन्होंने कुछ साल शिक्षा और बाकी का समय मजहबी शिक्षा में सेवा प्रदान की थी।

विंग कमांडर व्योमिका कौन?

विंग कमांडर व्योमिका वायु सेना में सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने NCC में शामिल होकर अपना लक्ष्य हासिल किया था। व्योमिका ने इंजीनियरिंग भी की है।

खबर अपडेट हो रही है…

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बिहार: देश में पहली बार मोबाइल से ई-वोटिंग, नगर पालिका चुनाव में नई शुरुआत

बिहार: देश में पहली बार मोबाइल से ई-वोटिंग, नगर पालिका चुनाव में नई शुरुआत बिहार देश का पह…