Home खास खबर यमुना कलश पदयात्रा’ मथुरा पहुंची

यमुना कलश पदयात्रा’ मथुरा पहुंची

0 second read
Comments Off on यमुना कलश पदयात्रा’ मथुरा पहुंची
0
167

यमुना कलश पदयात्रा’ मथुरा पहुंची

मथुरा, 17 अप्रैल (भाषा) यमुना की सफाई के लिए जन जागारूकता फैलाने के उद्देश्य से युवा उद्यमी रणजीत महेश पाठक द्वारा 20 मार्च को उत्तराखंड के यमुनोत्री से प्रारंभ की गई ‘यमुना कलश पदयात्रा’ 620 किलोमीटर की दूरी तय कर शनिवार को (29वें दिन) मथुरा के विश्राम घाट पहुंची।

पदयात्रा शनिवार सुबह छह बजे वृन्दावन के अंतिम पड़ाव टटिया स्थान से प्रारंभ हुई और मथुरा के सभी प्रमुख बाजारों से होती हुई यमुना किनारे विश्राम घाट पर पहुंची। जहां यमुना महारानी के मंदिर के समक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यमुना को गंदगी एवं प्रदूषण से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया।

पदयात्रा के संयोजक व मथुरा के कारोबारी रणजीत महेश पाठक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह अत्यंत दुख का विषय है कि भारतीय समाज में जहां गंगा व यमुना जैसी पवित्र नदियों को मां का सम्मान दिया जाता है लेकिन फिर भी ये नदियां इतनी प्रदूषित हो चुकी हैं कि इनका जल हर जगह जानलेवा सिद्ध हो रहा है।’’

उन्होंने संकल्प दुहराया कि वह यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए अनवरत संघर्ष जारी रखेंगे

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…