4 आतंकियों की तस्वीरें और पहचान रिवील, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हैं ‘गायब’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर के 4 टॉप कमांडर अंडरग्राउंड होने की खबर आ रही है, जिन्हें भारतीय सेना तलाश रही है और जो पहलगाम हमले के बाद नजर नहीं आए हैं।
न मस्जिद में और न ही पब्लिक प्लेस पर इन्हें हमले के बाद देखा गया है।
इनके नाम और पहचान उजागर हुई है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष 4 आतंकवादी छिप गए हैं।
पिछले कुछ दिनो से यह चारों आतंकवादी नमाज के लिए मस्जिदों में और सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने इन चारों को कुछ समय के लिए छिपने का निर्देश दिया है।
भारतीय सेना ने इनकी तस्वीरें और पहचान रिवील कर दी है।
भारतीय सेना को इन चारों की तलाश है।
लश्कर के इन चारों टॉप कमांडर का हाथ पहलगाम आतंकी हमले की साजिश में होने का इनपुट भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिला है।
पुलिस और सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जम्मू कश्मीर में आतंकियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और सेना ने मिलकर ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया है, जिसके तहत नदी नालों, पहाड़ों, चट्टानों के साथ-साथ कच्चे बने घरों को भी खंगाला जा रहा है।
पुंछ जिले का मुगल रोड 90 के दशक का वो पारंपरिक रास्ता है, जहां से आतंकी नदी नालों, घने जंगलों को पार करके LOC से घुसपैठ करके कश्मीर पहुंच जाया करते थे।
बता दें कि आजकल मुगल रोड का रास्ता खुला है।
पहलगाम हमले के बाद आतंकी जगह बदल रहे हैं, क्योंकि पहाड़ियों को पार करके जिला बदल जाता है।
यही वजह हैं कि पुंछ से कश्मीर तक जाने वाली इन पहाड़ियों से गुजरने का रास्ता आतंकियों के लिए एक से दूसरी जगह जाने का आसान रास्त हो जाता है।
इसलिए हाईवे पर हर एक गाड़ी और शख्स की चेकिंग की जा रही है।
बता दें कि पुंछ से वाया मुगल रोड होते हुए कश्मीर जाने वाला रास्ता दुर्गम भले ही है, लेकिन पहाड़ियों और जंगलों से होकर गुजरने वाले इस रास्ते पर बहुत कम लोग सफर करते हैं।
सुरक्षाबलों ने 90 के दशक से प्रचलित इस पारंपरिक रास्त पर नाके लगाए हुए हैं और हर आने जाने वाली उस गाड़ी को खंगाला जा रहा हैं, जो पुंछ से शोपियां होते हुए कश्मीर जा रही हैं।
India
4 आतंकियों की तस्वीरें और पहचान रिवील, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हैं ‘गायब’
Published: 01/05/2025, 05:56:54 pm•29 views•Seemanchal Live
4 आतंकियों की तस्वीरें और पहचान रिवील, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हैं ‘गायब’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर के 4 टॉप कमांडर अंडरग्राउंड होने की खबर आ रही है, जिन्हें भारतीय सेना तलाश रही है और जो पहलगाम हमले के बाद नजर नहीं आए हैं। न मस्जिद में और न ही पब्लिक प्लेस पर इन्हें हमले के बाद देखा गया

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा

India
लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: SIT गठित, चार अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

India
हुगली में टीएमसी नेता के साथ सार्वजनिक अपमान: भ्रष्टाचार के आरोपों पर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

Entertainment
OTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views


