Home खास खबर पलामू के छत्तरपुर से तीन शव बरामद

पलामू के छत्तरपुर से तीन शव बरामद

0 second read
Comments Off on पलामू के छत्तरपुर से तीन शव बरामद
0
204

पलामू के छत्तरपुर से तीन शव बरामद

मेदिनीनगर, एक अक्टूबर (भाषा) पलामू जिले के छत्तरपुर थानान्तर्गत अलग-अलग इलाकों से शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद किये। इन घटनाओं की जानकारी छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने दी।

अधिकारी ने बताया कि महुरान गांव के एक खेत से रामविलास यादव (55) का शव बरामद हुआ है। वह निकट के लोहराही गांव का निवासी था और दो दिन पहले उसका परिजनों से झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में केरकीखुर्द गांव के तालाब से रामपति भुइयां (51) का शव बरामद हुआ। इसके अलावा तीसरी घटना में तेलाङी गांव में 25 वर्षीया अमरावती देवी का शव उसके घर से बरामद हुआ। महिला की अपने पति से काफी दिनों से अनबन थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…