Home खास खबर पाटिल ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना साधा

पाटिल ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना साधा

0 second read
Comments Off on पाटिल ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना साधा
0
189
download 17 1

पाटिल ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना साधा

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ ‘‘बातचीत’’ की थी, जब उन्होंने आपातकाल की घोषणा की थी।

कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने शिवसेना की दशहरा रैली में ठाकरे के भाषण को लेकर उनकी आलोचना की।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी भी स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं थे। मैं जानना चाहता हूं कि शिवसेना कहां थी जब उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से बातचीत की, जिन्होंने आपातकाल लगाया और कई नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होंने (इंदिरा गांधी) लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की।’’

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…