Home खास खबर नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें- क्या है खास

नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें- क्या है खास

8 second read
Comments Off on नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें- क्या है खास
0
410
09 09 2019 cn nitish 19561225

नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें- क्या है खास

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट मीटिंग के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन  में प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि आज के फैसले के अनुसार आतंकी, नक्सली हिंसा में मारे जाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख का अनुदान दिया जाएगा.

इस अनुग्रह और अनुदान राशि का 50% आश्रितों के बचत खाते में और शेष 50% की राशि उनके न्यूनतम 3 वर्ष की ब्लॉक अवधि वाले जमा खाते में भुगतान किया जाएगा. अब स्कूली बच्चों को पोशाक के लिए खाते में राशि नहीं दी जाएगी, बल्कि अभी स्कूली छात्र-छात्राएं जीविका दीदी द्वारा सिले पोशाक पहनेंगे पहली क्लास से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स को दो सेट ड्रेस दिए जाने का फैसला लिया गया है.

इसके अलावा राज सरकार के स्नातक राज्य स्तरीय सेवा के असैनिक पदों पर सीधी बहाली के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष और बिहार पुलिस सेवा में सीधी नियुक्ति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 वर्ष को बढ़ाकर 21 वर्ष कर दिया गया है.

 

 

 

https://hindi.news18.com/news/bihar/18-agendas-stamped-in-nitish-government-cabinet-meeting-know-what-is-special-panso-3423488.html

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

डॉ. संदीप मारवाह बने अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान के लाइफटाइम राष्ट्रीय सलाहकार

संस्थान को मिलेगा वैश्विक विस्तार, गुरुकुल शिक्षा और गौसंरक्षण को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला…