अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोरबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनीनेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंताबिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेसाइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजीCUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौतीभारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असरइंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरेंOTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्ममानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चावैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंताबिहार में खासमहल जमीन होगी फ्रीहोल्ड, भूमिहीनों को मिलेगी जमीन; दिलीप जायसवाल ने किए बड़े ऐलानभारत-नेपाल सीमा पर 16.5 किलो गांजा और नेपाली बाइक जब्त, 9 बैलों के साथ एक युवक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर 16.5 किलो गांजा और नेपाली बाइक जब्त, 9 बैलों के साथ तस्कर गिरफ्तारइंजीनियर पवन कुमार ने करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाए, अब पटना, भागलपुर, नोएडा और दिल्ली में रेड, EOU की बड़ी...सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोरबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनीनेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंताबिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेसाइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजीCUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौतीभारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असरइंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरेंOTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्ममानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चावैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंताबिहार में खासमहल जमीन होगी फ्रीहोल्ड, भूमिहीनों को मिलेगी जमीन; दिलीप जायसवाल ने किए बड़े ऐलानभारत-नेपाल सीमा पर 16.5 किलो गांजा और नेपाली बाइक जब्त, 9 बैलों के साथ एक युवक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर 16.5 किलो गांजा और नेपाली बाइक जब्त, 9 बैलों के साथ तस्कर गिरफ्तारइंजीनियर पवन कुमार ने करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाए, अब पटना, भागलपुर, नोएडा और दिल्ली में रेड, EOU की बड़ी...

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक को गोली लगी, 6 गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

Published: 24/05/2025, 05:37:02 pm9 viewsSeemanchal Live

पटना: राजधानी पटना के बिक्रम इलाके में एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी विशाल कुमार को पैर में गोली लगी, जिसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई: पटना पश्चिम सिट

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक को गोली लगी, 6 गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली
पटना: राजधानी पटना के बिक्रम इलाके में एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी विशाल कुमार को पैर में गोली लगी, जिसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई: पटना पश्चिम सिटी एसपी शरथ आरएस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बिक्रम क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। निसरपुरा गांव के पास पुलिस को देखते ही दो बाइक पर सवार छह युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन अपराधियों को पकड़ लिया। फायरिंग के बाद मुठभेड़: जब पुलिस दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली मार दी और सभी को दबोच लिया। एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान: गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है: अंकित कुमार (बिहटा निवासी) जितेंद्र कुमार (परसा बाजार) सोनू कुमार (खगोल) शुभम उर्फ रेयांश कुमार (फुलवारी शरीफ) ऋतिक कुमार यादव उर्फ सुजीत कुमार (पतसा, बिहटा) विशाल कुमार (विक्रम) हथियार और बाइक बरामद: पुलिस ने मौके से चार पिस्टल , दो मैगजीन , दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार छह अपराधियों में से पांच का पहले से आपराधिक इतिहास है। हत्या, लूट और गैंगबाजी जैसी घटनाओं में ये शामिल रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। केवल सोनू कुमार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। जांच में जुटी पुलिस: एसपी शरथ आरएस ने बताया कि यह गिरोह जेल से भी संचालित हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read