Home खास खबर ‘मैं भी शीशमहल बना सकता था,’ PM मोदी ने दी 4500 करोड़ की सौगात, पढ़ें दिल्ली रैली की बड़ी बातें

‘मैं भी शीशमहल बना सकता था,’ PM मोदी ने दी 4500 करोड़ की सौगात, पढ़ें दिल्ली रैली की बड़ी बातें

5 second read
Comments Off on ‘मैं भी शीशमहल बना सकता था,’ PM मोदी ने दी 4500 करोड़ की सौगात, पढ़ें दिल्ली रैली की बड़ी बातें
0
4

‘मैं भी शीशमहल बना सकता था,’ PM मोदी ने दी 4500 करोड़ की सौगात, पढ़ें दिल्ली रैली की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली के अशोक विहार में नवनिर्मित ने 1675 फ्लैट्स की चाबियां महिलाओं को सौंपी। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi Delhi Rally Speech: दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने अशोक विहार में बने 1675 फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीाएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन मैंने 10 सालों में 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर दिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा साल 2025 में भारत की भूमिका और सशक्त होगी। भारत की अंतराष्ट्रीय छवि और मजबूत होगी। कृषि क्षेत्र में भी देश नए कीर्तिमान बनाएगा। पीएम ने कहा अब यहां के लोग झुग्गी की जगह पक्के घर में रहेंगे। किराए के घर के बदले, लोगों को अपना घर मिल रहा है। ये गरीबों के लिए आत्मसम्मान और स्वाभिमान का घर है। जब देश इंदिरा गांधी के खिलाफ तानाशाही की लड़ाई लड़ रहा था, तब मैं यहां अशोक विहार में रहता था। उस वक्त अंडरग्राउंड लड़ाई चल रही थी। आज यहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई।

 

मोदी ने कहा नरेला में सब सिटी बनाई जाएगी। जिनकी वार्षिक आय 9 लाख रुपये से कम है, उनको योजनाओं का लाभ मिलेगा। हमारी सरकार घर का सपना पूरा करने के लिए होम लोन में छूट दे रही है। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा यहां की सरकार ने स्कूली शिक्षा को नुकसान पहुंचाया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जो पैसे भारत ने दिए, आधे पैसे भी पढ़ाई के लिए वे लोग खर्च नहीं कर पाए। दिल्ली की बड़ी आबादी आपदा से गिरी है। अन्ना हजारे को आगे करके कट्टर बेईमान लोगों को आपदा में धकेल दिया। इन लोगों ने प्रदूषण में घोटाला किया। शराब में घोटाला किया और भर्तियों को घोटाले का शिकार बना दिया। आप आज आपदा बनकर टूट पड़ी है।

 

पीएम ने कहा ‘आप’ जो है, वो ‘आपदा’ बनकर टूट पड़ी है। एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी। अब दिल्लीवालों ने जंग छेड़ दी है। अब इसे ‘आपदा’ से निकालना है। दिल्ली का हर बच्चा, हर गली से एक ही आवाज आ रही है, ‘आपदा’ को नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे। मोदी ने आगे कहा ‘आपदा’ के पाप ऐसे हैं कि पीएम सूर्य घर और आयुष्मान जैसी योजनाओं को लागू नहीं होने देते। आज आपका ये बेटा दिल्लीवालों की सेवा करेगा। पीएम ने आम आदमी पार्टी को ‘आपदा’ कहते हुए कहा ‘आपदा’ वालों का अहंकार ज्यादा बड़ा हो गया है। झूठी कसमें खाकर शीशमहल बनवा लेते हैं। अब ये सब दिल्लीवालों को तभी मिलेगा जब ‘आपदा’ जाएगी और बीजेपी आएगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

‘कल 500 की दारू पी, आज 100 की पीते ही मर गए’, सहरसा में जहरीली शराब पर बवाल – SAHARSA HOOCH TRAGEDY

‘कल 500 की दारू पी, आज 100 की पीते ही मर गए’, सहरसा में जहरीली शराब पर बवाल &#…