Home खास खबर पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाई, मौत

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाई, मौत

0 second read
Comments Off on पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाई, मौत
0
126

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाई, मौत

धमतरी, पांच जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पुलिस उप निरीक्षक ने अपने सरकारी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

धमतरी जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के रुद्री थानाक्षेत्र में उप निरीक्षक टिंबक राव नायक (56) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नायक अनुसूचित जनजाति कल्याण थाने में पदस्थ थे।

ठाकुर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज सुबह जब पत्नी मंदिर गई थी तब नायक ने अपने सरकारी मकान में फांसी लगा ली। जब पत्नी वापस आई तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से कोई भी पत्र बरामद नहीं किया है। पत्नी ने बताया कि नायक पिछले लंबे समय से बीमार थे। इसलिए वह परेशान रहते थे।

ठाकुर ने बताया कि नायक का एक बेटा पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर था। वर्ष 2015 में बस्तर में उसकी मृत्यु हो गई थी। नायक की बेटी का विवाह हो चुका है।

उन्होंने बताया कि मृत पुलिस अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…