Home खास खबर 54 साल के हुए Rahul Gandhi, समर्थकों ने लगाए पोस्टर, Congress ने किया भावुक पोस्ट

54 साल के हुए Rahul Gandhi, समर्थकों ने लगाए पोस्टर, Congress ने किया भावुक पोस्ट

2 second read
Comments Off on 54 साल के हुए Rahul Gandhi, समर्थकों ने लगाए पोस्टर, Congress ने किया भावुक पोस्ट
0
114
rahul g

54 साल के हुए Rahul Gandhi, समर्थकों ने लगाए पोस्टर, Congress ने किया भावुक पोस्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए। इस अवसर पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनको बधाई दी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल का जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेसियों ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। इस बीच कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा की है। पोस्ट में लिखा है कि जन्मदिन की शुभकामनाएं उस नेता को जिसने हमें प्यार चुनना सिखाया जब नफरत आप पर बरस रही हो तब प्यार चुनें। जब दया असंभव लगे तब प्यार चुनें, जब मुश्किलें आ रही हों तब प्यार चुनें, जब करुणा खत्म हो जाए तब प्यार चुनें। एक नेता जो क्रोध, घृणा और आंसुओं के खिलाफ खड़ा हुआ। एक नेता जिसने हमारे लोकतंत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए आगे बढ़कर नेतृत्व किया। एक नेता जिसने प्रकाश की शुरुआत की और आशा को फिर से जगाया। आप जैसे हैं उसके लिए धन्यवाद राहुल गांधी जी।

बता दें कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी भारत के सबसे युवा पीएम रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद 1989 के चुनाव में वे कांग्रेस को सत्ता नहीं दिला पाए थे। उनकी हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनिया गांधी राजनीति में आई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का राजनीतिक डेब्यू 2004 में जब हुआ था। जब उन्होंने अमेठी में बड़े अंतर से चुनावी जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें वहां से हार मिली। लेकिन वे वायनाड से चुनाव जीत गए। 2024 के चुनाव में उन्होंने वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ा। दोनों ही जगहों पर उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। फिलहाल वे रायबरेली से सांसद हैं।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

Patna Airport: आज से चालू हुआ तीसरा एयरोब्रिज, यात्रियों को मिलेगा तेज और आरामदायक सफर

पटना:पटना एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन खास बन गया है। पटना एयरपोर्…