Home खास खबर रजौरी हत्या मामले में पांच गिरफ्तार

रजौरी हत्या मामले में पांच गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on रजौरी हत्या मामले में पांच गिरफ्तार
0
149
images 23 1

रजौरी हत्या मामले में पांच गिरफ्तार

जम्मू, 24 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि मुरादपुर के नजदीक राजधानी (थानामंडी) के एजाज डार पर कुछ लोगों ने मंगलवार को कथित तौर पर हमला कर दिया, जिस कारण उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि रजौरी थाने में भादंसं की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…