Home खास खबर रामनवमी को लेकर की गई बैठक

रामनवमी को लेकर की गई बैठक

2 second read
Comments Off on रामनवमी को लेकर की गई बैठक
0
285
WhatsApp Image 2021 04 05 at 2.55.09 PM

रामनवमी को लेकर की गई बैठक

प्रदीप कुमार नायक

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मधुबनी, गाँधी चौक स्थित राम जानकी मंदिर के प्रांगण में राम नवमी मनाने को लेकर भारतीय चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो के संचालन में और महंत जगदीश मिश्र की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई।अध्यक्षता कर रहें मिश्र ने कहाँ की सदियों से हमारे भारत भूमि पर सनातन धर्मो का बड़ा ही महत्व रहा हैं।उन्होंने कहाँ की सूड़ी हाई स्कूल कमिटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में विशाल झाँकी, शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम रखा गया हैं।अतः मैं यहाँ के सभी राम भक्तों सहित माता एवं बहनों से आग्रह करता हूं कि आप लोग 21 अप्रैल को दिन के दो बजे से निकलनेवाली रामनवमी रथयात्रा और झांकी में सम्मिलित होकर पूण्य के भागी बने।

 

भाचेपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामनवमी कमिटी के अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने कहाँ कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ग भी हमारें कमिटी के सभी पदाधिकारी,सदस्य सहित गणमान्य लोग इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से रामनवमी पर्व मनाने के लिए उत्सुक हैं।
कमिटी के सचिव संजय मंडल और कोषाध्यक्ष उमेश साह ने संयुक्त रूप से कहाँ की हम सभी धर्म प्रेमियों, संत महात्मा ,धर्मावलंबियों,माता-बहनों और भाइयों से आग्रह करते हैं कि आप लोग पूर्ण रूप से हमें अपना सहयोग प्रदान करते रहें।

 

इस कार्यक्रम को सूड़ी हाई स्कूल कमिटी द्वारा वर्षो से रामनवमी महोत्सव मनाने का काम करते आ रहें हैं।इस वर्ष भी इसकी तैयारी बड़े ही जोर शोर से चल रही हैं।आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में इस रामनवमी महोत्सव में भाग लेकर पूण्य के भागी बनेंगे।
इस बैठक में महंत जगदीश मिश्र,संजय कुमार महतो,उमेश साह, राजू गुप्ता,बिनोद प्रसाद गुप्ता,मदन झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…