Ranya Rao दुबई से कैसे लाती थीं सोना?
जानें केस की पूरी इनसाइड स्टोरी Ranya Rao Gold Smuggling New Update: कन्नड़ एक्सट्रेस रान्या राव 14 किलोग्राम सोने की तस्करी में पकड़ी गई हैं।
रान्या काफी समय से गोल्ड स्मग्लिंग कर रही थीं।
ऐसे में सवाल यह है कि रान्या आखिर इतना सारा सोना विदेश से भारत में लेकर कैसे आती थीं।
Ranya Rao Gold Smuggling New Update: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की अवैध तस्करी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
रान्या के पास 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है।
रान्या दुबई से सोना लेकर भारत में एंट्री कर रही थीं कि तभी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया।
खबरों की मानें तो रान्या पिछले काफी समय से गोल्ड स्मग्लिंग में शामिल थीं।
मगर सवाल यह है कि रान्या इतना सारा सोना लेकर आखिर भारत में कैसे प्रेवश करती थीं?
सिक्योरिटी चेक को कैसे दिया चकमा?
आमतौर पर विदेश से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर सख्त चेकिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ता है।
DRI अधिकारियों की मानें तो रान्या पिछले 6 महीने में 27 बार दुबई और 45 बार अन्य देशों की सैर कर चुकी हैं।
जाहिर है रान्या काफी लंबे समय से गोल्ड स्मग्लिंग में संलिप्त हैं।
तो हर बार वो सिक्योरिटी चेक से कैसे बच जाती थीं?
इस बार पुलिस ने उन्हें कैसे पकड़ा लिया?
VIP गेट से की एंट्री जांच एजेंसियों की मानें तो रान्या अपने पिता की पावर का इस्तेमाल करके हमेशा VIP गेट से बाहर निकलती थीं।
एयरपोर्ट का अहम सिक्योरिटी चेक आम गेटों पर होता है।
मगर VIP गेट पर उतनी सख्ती से चेकिंग नहीं की जाती है।
रान्या के पिता के.रामचंद्र राव कर्नाटक पुलिस में DGP हैं।
ऐसे में रान्या उनके रुतबे का फायदा उठाकर VIP गेट से बाहर निकलती थीं।
---विज्ञापन--- रान्या ने कहां छिपाया सोना?
रान्या के पास 1-1 किलोग्राम सोने के 14 गोल्ड बार बरामद हुए हैं।
रान्या ने इन्हें टेप की मदद से अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चिपका रखा था।
रान्या के कपड़ों और जांघों में अवैध सोना मिला है।
हालांकि इस काम में रान्या का साथ कौन दे रहा था?
रान्या ने अभी तक इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
DGP पिता से नहीं है संपर्क रान्या का कहना है कि के.रामचंद्र उनके सौतेले पिता है।
जतिन से शादी करने के बाद उनके सौतेले पिता ने रान्या से सारे संबंध तोड़ दिए थे।
रान्या और उनके बीच अब कोई बातचीत नहीं होती है।
रान्या को यह सब मजबूरी में करना पड़ रहा था।
हालांकि रान्या ने इससे ज्यादा मामले पर कुछ नहीं कहा है।
अदालत ने उन्हें 18 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वहीं DRI ने 9 मार्च से 3 दिन के लिए रान्या की कस्टडी की मांग की है।
Crime
Ranya Rao दुबई से कैसे लाती थीं सोना? जानें केस की पूरी इनसाइड स्टोरी
Published: 07/03/2025, 08:49:33 pm•23 views•Seemanchal Live
Ranya Rao दुबई से कैसे लाती थीं सोना? जानें केस की पूरी इनसाइड स्टोरी Ranya Rao Gold Smuggling New Update: कन्नड़ एक्सट्रेस रान्या राव 14 किलोग्राम सोने की तस्करी में पकड़ी गई हैं। रान्या काफी समय से गोल्ड स्मग्लिंग कर रही थीं। ऐसे में सवाल यह है कि रान्या आखिर इतना सारा सोना विदेश से भारत में लेकर

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


