अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
दिल्ली-मुंबई की तरह चमक रहा बिहार का ये रेलवे स्टेशन, वेटिंग हॉल से रिजर्व लाउंज तक सबकुछ हुआ हाईटेकभारत-नेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार'बिहार स्कूल लाइव क्लासेस' आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी, 10 पॉइंट में...नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश, बिहार के सियासी समीकरण में होगी बड़ी भूमिका‘केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत…’, पटना में टोपी और गमछा के साथ लगा प्रशांत किशोर का पोस्टरबिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहितनेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स की तस्करी नाकाम: पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक गिरफ्तारभारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिका का पूर्व नेवी कमांडो, बदलते बयानों ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंताबिहार की 'स्नेक लेडी'...10 फीट के कोबरा सांप को गले में लपेटकर निकल पड़ी महिला, Videoबगहा में किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान महिला को सांप ने डसा, नेपाल के मिलिट्री कैंप में चल रहा इलाजSheikhpura News : बिहार में हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज: शिक्षा क्रांति की ओरदिल्ली-मुंबई की तरह चमक रहा बिहार का ये रेलवे स्टेशन, वेटिंग हॉल से रिजर्व लाउंज तक सबकुछ हुआ हाईटेकभारत-नेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार'बिहार स्कूल लाइव क्लासेस' आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी, 10 पॉइंट में...नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश, बिहार के सियासी समीकरण में होगी बड़ी भूमिका‘केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत…’, पटना में टोपी और गमछा के साथ लगा प्रशांत किशोर का पोस्टरबिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहितनेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स की तस्करी नाकाम: पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक गिरफ्तारभारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिका का पूर्व नेवी कमांडो, बदलते बयानों ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंताबिहार की 'स्नेक लेडी'...10 फीट के कोबरा सांप को गले में लपेटकर निकल पड़ी महिला, Videoबगहा में किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान महिला को सांप ने डसा, नेपाल के मिलिट्री कैंप में चल रहा इलाजSheikhpura News : बिहार में हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज: शिक्षा क्रांति की ओर

Article Advertisement

boloindia.in
Education

कोल्ड्रिंक में नशे की गोलियां डालकर किया बेहोश, तीन दिनों तक नाबालिग लड़की से होता रहा गैंगरेप, जानिए-पुलिस ने क्या किया?

Published: 30/08/2023, 04:27:01 pm226 viewsSeemanchal Live

कोल्ड्रिंक में नशे की गोलियां डालकर किया बेहोश, तीन दिनों तक नाबालिग लड़की से होता रहा गैंगरेप, जानिए-पुलिस ने क्या किया?   सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और शेष एक की गिरफ्तारी भी बाद में कर ली गई. भागलपुर पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मु

कोल्ड्रिंक में नशे की गोलियां डालकर किया बेहोश, तीन दिनों तक नाबालिग लड़की से होता रहा गैंगरेप, जानिए-पुलिस ने क्या किया?
कोल्ड्रिंक में नशे की गोलियां डालकर किया बेहोश, तीन दिनों तक नाबालिग लड़की से होता रहा गैंगरेप, जानिए-पुलिस ने क्या किया?   सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और शेष एक की गिरफ्तारी भी बाद में कर ली गई. भागलपुर पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक,सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.   भागलपुर से सामाज को झकझोर देने वाले एक खबर निकलकर सामने आ रही. यहां एक नाबालिग लड़की को बंधकर बनाकर उसके साथ कई दिनों से गैंगरेप किया जा रहा था. मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस सक्रिय होती है और दरिदों को धर दबोचती है. सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और शेष एक की गिरफ्तारी भी बाद में कर ली गई. भागलपुर पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दिनांक - 27.08.2023 को जोगसर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आदमपुर घाट स्थित एक घर में एक लड़की को लाकर सामुहिक दुष्कर्म किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और छापेमारी कर लड़की के साथ एक लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करनेवाले 04 लोगों को तो पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा और नाबालिग को दरिंदों से मुक्त कराकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. दूसरी तरफ पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है. वहीं, नाबालिग लड़की का पुलिस द्वारा मेडिकल कराया गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि भी हुई. पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, एफ. एस. एल. टीम के द्वारा घटना स्थल का भ्रमन एवं गहन निरीक्षण कर साक्ष्य बरामद किये गये जिनमें 05मोबाइल, 01लैपटॉप एवं अन्य वस्तुएं बरामद कर परीक्षण हेतु एफ.एस.एल. भेजा गया है. मामले में जोगसर थाना में 07 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व पॉस्को एक्ट से संबंधित सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज किया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने क्या कहा? पीड़िता सातवीं क्लास की छात्रा है. पीड़िता के मुताबिक, 25 अगस्त को उसे कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर आरोपियों द्वारा पिला दी गई और उसके साथ लगातार तीन दिनों तक गैंगरेप किया गया. पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपी शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे. मामले का मास्टरमाइंड अभिषेक है. पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान जिसमें ब्राउन शुगर, सिगरेट, हुक्के और गांजे के अवशेष शामिल हैं, भी मिले हैं. बहला-फुसलाकर अपने साथ छात्रा को ले गए थे आरोपी पीड़िता के मुताबिक, 25 अगस्त को भागलपुर के सैनडिस्क कंपाउंड घूमने के लिए आई थी और वहां उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी अभिषेक और राइडर से हुई. दोनों उसे बहला-फुसलाकर जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव राय के मकान में ले गए. यहां उसके साथ दोनों व उसके अन्य साथियों ने गैंगरेप किया. फिर उसके बाद वहां से हटकर पास के निरंजन राय के मकान में किराए पर रह रहे एक दोस्त आदित्य के पास ले गए और फिर सबने मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया.      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read