Home खास खबर पोस्टर, RJD नेता ने बताया महात्मा गांधी का अपमान

पोस्टर, RJD नेता ने बताया महात्मा गांधी का अपमान

0 second read
Comments Off on पोस्टर, RJD नेता ने बताया महात्मा गांधी का अपमान
0
158
NITISH

पोस्टर, RJD नेता ने बताया महात्मा गांधी का अपमान

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘देश का दूसरा गांधी’ बताने वाले पोस्टर पर सियासी विवाद छिड़ गया है। इस विवाद पर आरजेडी और भाजपा पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘देश का दूसरा गांधी’ बताने वाले पोस्टर पर सियासी विवाद छिड़ गया है। बता दें कि रविवार को पटना में जनता दल (यूनाइटेड) के लोगों के द्वारा नीतीश कुमार को दूसरा गांधी बताने वाले पोस्टर लगाए गए थे।

पोस्टर पर छिड़ा विवाद

पोस्टर में समानता का पाठ पढ़ाने के लिए नीतीश कुमार की प्रशंसा की गई थी। उनके प्रशंसकों का मानना है कि नीतीश कुमार ने समाज के लिए काफी त्याग किया, बस फिर क्या था नीतीश कुमार को ‘दूसरा गांधी’ बताए जाने वाले पोस्टर पर विवाद छिड़ गया।

‘महात्मा गांधी का अपमान’

राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह नीतीश कुमार के भक्तों की हरकत है, लेकिन महात्मा गांधी का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। शिवानंद तिवारी, राम मनोहर लोहिया का हवाला देते हुए कहा, महात्मा गांधी जैसे लोग हजारों साल में एक बार पैदा होते हैं।

बीजेपी ने की आलोचना

पटना में जेडीयू के नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए जाने पर बीजेपी ने भी आलोचना की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण इस घटना को ‘नीचताजनक’ बताया है। कुंतल कृष्ण ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे अवसरवादी नेता बताते हुए कहा कि नीतीश, पिछले तीस साल से लालू का विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने की लालसा को लेकर, उन्होंने लालू यादव से हाथ मिला लिया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका! बछेड़वा पहाड़ से हथियार और कारतूस बरामद

गया में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। गया जिल…