Home खास खबर कल्याण सिंह के नाम पर छह जिलों की सड़कों का होगा नामकरण

कल्याण सिंह के नाम पर छह जिलों की सड़कों का होगा नामकरण

0 second read
Comments Off on कल्याण सिंह के नाम पर छह जिलों की सड़कों का होगा नामकरण
0
320

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर प्रदेश के छह जिलों की सड़कों का नामकरण करेगी। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्रकारों को बताया कि अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नामकरण कल्‍याण सिंह के नाम पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर के लिए उनके योगदान को आने वाली और वर्तमान पीढ़ी कभी भुला नहीं पाएगी। उन्होंने राम और राम भक्तों के लिए अपनी सत्ता कुर्बान कर दी लेकिन किसी राम भक्त पर कोई आंच नहीं आने दी, ऐसे बाबूजी के नाम पर सड़कों का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये हैं।’’

कल्‍याण सिंह का शनिवार रात लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

Load More Related Articles
Load More By nisha Kumari
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, 12 अप्रैल को पटना कोर्ट में होना है हाजिर

साल की सजा पाने और संसद की सदस्यता गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें और…