Home खास खबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास पटरी पर सो रहे मज़दूरों को मालगाड़ी ने कुचला,17 मज़दूरों की मौत 5 घायल

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास पटरी पर सो रहे मज़दूरों को मालगाड़ी ने कुचला,17 मज़दूरों की मौत 5 घायल

1 min read
Comments Off on महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास पटरी पर सो रहे मज़दूरों को मालगाड़ी ने कुचला,17 मज़दूरों की मौत 5 घायल
0
368

#महाराष्ट्र के #औरंगाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां रेलवे ट्रैक के रास्ते अपने घरों को लौट रहे 17 प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया.घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया है स्थिति का जायज़ा लेने के RPF और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है की मध्य प्रदेश लौटने के लिए निकले मजदूर औरंगाबाद के पास 40 किमी पैदल चलने के बाद थककर पटरी पर सो गए थे. 

मरने वालों में मजदूरों के बच्चे भी शामिल है। घटना शुक्रवार तड़के करमाड पुलिस स्टेशन थाने के अंतर्गत की है। दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया,

‘घटना करमाड के नजदीक हुई। खाली मालगाड़ी प्रवासी मजदूरों के ऊपर से गुजर गई।’

शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रु. की सहायता देने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश सरकार एक विशेष विमान और टीम औरंगाबाद भेज रही। यह टीम घायल मजदूरों के उपचार सहित मृतक मजदूरों की समुचित व्यवस्था करेगी। शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में है और घायल मजदूरों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं।

औरंगाबाद (Aurangabad) में हुए हादसे में मारे गए 17 प्रवासी मजदूरों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने टिप्पणी की है. राहुल ने कहा है कि मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की ख़बर से स्तब्ध हूं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किये जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए. राहुल ने ट्वीट किया कि – ‘मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की ख़बर से स्तब्ध हूं. हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किये जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए. मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है, वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।’

घटना पर रेलवे की सफाई

रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना बदनापुर और करनाड स्टेशन के बीच की है। यह इलाका रेलवे के परभणी-मनमाड़ सेक्शन में आता है। शुक्रवार तड़के मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। मालगाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें देख लिया था, बचाने की कोशिश भी की, पर हादसा हो गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

ट्रेन पकड़ने की आस में निकले थे मजदूर

सभी मजदूर जालना की एसआरजे स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। औरंगाबाद से गुरुवार को मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ट्रेन रवाना हुई थी। इसी वजह से जालना से ये मजदूर औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। हादसा बदनापुर और करमाड के बीच हुआ। सभी मजदूर औरंगाबाद से गांव जानेवाली ट्रेन पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल जा रहे थे। रात अधिक होने के चलते सभी ने सटाना शिवार इलाके में पटरी पर ही अपना बिस्तर लगा लिया। सुबह इसी पटरी से एक माल गाड़ी गुजरी और सभी मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

 

 

Load More Related Articles
Load More By Deep Prakash
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

आई आई टी गाँधी नगर की पी एच डी स्कॉलर ने की आत्महत्या

आत्महत्या करने से पहले कमरे में लिखा “I quit” आई आई टी गांधीनगर की रिसर्च स्कॉ…