Home खास खबर श्रीलंका के क्रिकेट स्टेडियम के दो कर्मचारियों की हाथी के हमले मे मौत

श्रीलंका के क्रिकेट स्टेडियम के दो कर्मचारियों की हाथी के हमले मे मौत

0 second read
Comments Off on श्रीलंका के क्रिकेट स्टेडियम के दो कर्मचारियों की हाथी के हमले मे मौत
0
188

श्रीलंका के क्रिकेट स्टेडियम के दो कर्मचारियों की हाथी के हमले मे मौत

कोलंबो, आठ दिसंबर (भाषा) महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के दो कर्मचारियों की हाथी के हमले में मौत हो गई।

स्टेडियम के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात हम्बनटोटा के सूरियावेवा में स्थित स्टेडियम के बाहर हुई जब दो कर्मचारी अपना काम खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

इन दोनों कर्मचारियों के शव लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिले। एक कर्मचारी का शव मोटरसाइकिल के समीप मिला जबकि दूसरा शव झाड़ियों के पास मिला।

ये दोनों व्यक्ति लंका प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट के इस महीने होने वाले फाइनल के लिए मैदान पर काम कर रहे थे।

क्रिकेट विश्व कप के लिए 2011 में बनाया गया यह स्टेडियम वन्य जीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान के समीप है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…