Home खास खबर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

0 second read
Comments Off on आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
0
218
download 22 1

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

रायबरेली (उप्र) 21 जुलाई (भाषा) रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

ऊंचाहार के उपजिलाधिकारी राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र की कमालपुर निवासी महिला वंदना साहू (40) अपने बेटे ऋषभ (9), बेटी अंशिका (7) और रिशू के साथ धान लगवाने अपने मायके रसूलपुर आयी थी। दोपहर बाद खेत में धान लगाते समय तेज बारिश के साथ अचानक बिजली कड़की। महिला ने बच्चों समेत अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन इसी बीच बिजली गिरने से वंदना, ऋषभ व अंशिका की मौत हो गयी।

शुक्ला के अनुसार इसके अलावा रिशू, अमित और वृद्धा रामकली गंभीर रूप से झुलस गई। इसकी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से झुलसे लोगों को सलोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। एसडीएम ऊंचाहार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत मदद दिलाई जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…