Home खास खबर सेना के जवान ने की खुदकुशी

सेना के जवान ने की खुदकुशी

0 second read
Comments Off on सेना के जवान ने की खुदकुशी
0
237
download 11

सेना के जवान ने की खुदकुशी

कोटा (राजस्थान) छह सितंबर (भाषा) राजस्थान के कोटा में सेना के एक जवान ने अपनी मंगेतर के खुदकुशी कर लेने के तीन दिन बाद सोमवार को पेड़ से कथित रूप से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि सेना के कुमाऊं रेजीमेंट के जवान पप्पू यादव छुट्टी लेकर घर आये थे और जब से उनकी मंगेतर ने अपने घर में खुदकुशी की थी, तब से वह अवसाद में थे। यादव देहरादून में तैनात थे। तीन साल पहले उनकी चित्तौड़गढ जिले की एक महिला से सगाई हुई थी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह को जिले के चेचाट थानाक्षेत्र के देवलीकलां गांव में यादव अपने घर के समीप खेत में गये और एक पेड़ से उन्होंने फांसी लगा ली।

थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि यादव के शव से पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…