अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
किशनगंज के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, 3 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे ‘One Station One Product’ स्टॉलहिरासत से छूटते ही तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाईUGC-NET 2026: English-Commerce की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर को, Sociology का पेपर 10 सितंबर; केंद्र ने हाईकोर्ट को दी जानकारीStarlink का भारत में बड़ा दांव: मोबाइल में सीधे Satellite Connectivity की तैयारी, Gen-2 नेटवर्क के लिए फिर मांगी मंजूरीBWF World Championships 2026: PV Sindhu और Ayush Shetty की आज बड़ी परीक्षा, जीतते ही Quarterfinal में होगी एंट्रीTrump की ईरान को लेकर बड़ी चेतावनी: मदद करने वाले देशों पर भी आर्थिक कार्रवाई की धमकी, Hormuz संकट से दुनिया की बढ़ी चिंताBegusarai News: बिहार आपूर्ति सेवा संवर्ग ने शुरू की सांकेतिक हड़तालभारत-नेपाल सीमा पर 84 लीटर बीयर बरामद: SSB ने नेपाली नागरिक को पकड़ा, बाइक भी जब्तसरकारी स्कूलों में बदलेगा सिस्टम, अब अधिकारी संभालेंगे मॉडल स्कूल; सीएम सम्राट का बड़ा प्लानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में बड़े औद्योगिक निवेश की तैयारी, बेंगलुरु में उद्योग दिग्गजों से मिलीं मंत्री श्रेयसी सिंहकिशनगंज के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, 3 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे ‘One Station One Product’ स्टॉलहिरासत से छूटते ही तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाईUGC-NET 2026: English-Commerce की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर को, Sociology का पेपर 10 सितंबर; केंद्र ने हाईकोर्ट को दी जानकारीStarlink का भारत में बड़ा दांव: मोबाइल में सीधे Satellite Connectivity की तैयारी, Gen-2 नेटवर्क के लिए फिर मांगी मंजूरीBWF World Championships 2026: PV Sindhu और Ayush Shetty की आज बड़ी परीक्षा, जीतते ही Quarterfinal में होगी एंट्रीTrump की ईरान को लेकर बड़ी चेतावनी: मदद करने वाले देशों पर भी आर्थिक कार्रवाई की धमकी, Hormuz संकट से दुनिया की बढ़ी चिंताBegusarai News: बिहार आपूर्ति सेवा संवर्ग ने शुरू की सांकेतिक हड़तालभारत-नेपाल सीमा पर 84 लीटर बीयर बरामद: SSB ने नेपाली नागरिक को पकड़ा, बाइक भी जब्तसरकारी स्कूलों में बदलेगा सिस्टम, अब अधिकारी संभालेंगे मॉडल स्कूल; सीएम सम्राट का बड़ा प्लानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में बड़े औद्योगिक निवेश की तैयारी, बेंगलुरु में उद्योग दिग्गजों से मिलीं मंत्री श्रेयसी सिंह

Article Advertisement

Education

पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा - VIGILANCE ACTION

पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा - VIGILANCE ACTION बिहार निगरानी विभाग की टीम ने दो दारोगा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. केस मैनेज करने के लिए 50 हजार की डिमांड थी. पटना: राजधानी पटना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. निगरानी ने बिहार पुलिस क

पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा - VIGILANCE ACTION

Article Advertisement

पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा - VIGILANCE ACTION बिहार निगरानी विभाग की टीम ने दो दारोगा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. केस मैनेज करने के लिए 50 हजार की डिमांड थी. पटना: राजधानी पटना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. निगरानी ने बिहार पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर को पीड़ित से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. रंगे हाथ गिरफ्तार: निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार की शाम राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पुनाइचाक में की. जानकारी के अनुसार ये दोनों सब इंस्पेक्टर पीड़ित से केस मैनेज के रुपये ले रहे थे. उसी समय विजिलेंस की टीम ने धावा बोल दिया और दोनों सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ की गिरफ्तार कर लिया. केस मैनेज के लिए घूस: निगरानी विभाग के अनुसार एक पीड़ित ने बुधवार को शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि इस पीड़ित पर एक शख्स ने रुपये लेने का आरोप लगाते हुए रूपसपुर थाना में केस दर्ज कराया था. इसी केस को मैनेज करने के लिए दारोगा के द्वारा घूस की मांग की गयी थी. मामले की जांच करने पर शिकायत सही साबित हुई. 50 हजार की डिमांड: सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और फिरदौस आलम पटना के रूपसपुर थाना में पदस्थापित थे. लोकनायक जयप्रकाश नारायण भवन के पीछे पीड़ित से 50 हजार रुपया ले रहे थे. इसी दौरान निगरानी ने दबोच लिया. निगरानी टीम आरोपी दारोगा को अपने साथ ले गयी. शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई: बता दें कि इन दिनों निगरानी विभाग की टीम के द्वारा लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है. हालिया दिनों में जिला शिक्षा पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई की गई, जिसमें उनके पास से करोड़ों रुपए के आभूषण और जमीन के कागजात के साथ भारी मात्रा में नगद रुपए बरामद किए गए थे.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read