
तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला
वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के रूप में वाशिंगटन डीसी कार्यभार संभाला। विदेश मंत्रालय के मुताबिक संधू ने अमेरिका में पूर्व राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह ली जो भारत के अगले विदेश सचिव होंगे। 1998 बैच के आईएफएस संधू इससे पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त थे।
संधू 24 जनवरी 2017 से श्रीलंका में भारतीय राजदूत की जिम्मदारी निभा रहे थे। इससे पहले वह 2013 से 2017 तक वाशिंगटन डीसी में डिप्टी चीफ (मिशन) के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले वह 1997 से 2000 तक भी इस पद पर रह चुके हैं। वह वाशिंगटन डीसी से काफी परिचित हैं।
राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को दो साल के कार्यकाल के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। हाल ही में उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले को भारतीय कूटनीति में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। विदेश सचिव विजय गोखले को विदाई देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि गोखले आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मंत्रालय के उनके नेतृत्व और भारतीय कूटनीति में उनके विभिन्न योगदानों के लिए उनका धन्यवाद। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
Source-HINDUSTAN