Home खास खबर तेलंगाना में लॉक डाउन की अवधी 29 मई तक बढ़ी

तेलंगाना में लॉक डाउन की अवधी 29 मई तक बढ़ी

0 second read
Comments Off on तेलंगाना में लॉक डाउन की अवधी 29 मई तक बढ़ी
0
346
95025795 1134951340193112 5919300481120731136 n

तेलंगाना राज्य ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉक डाउन की अवधी 29 मई तक बढ़ा दी है। ये लॉक डाउन देश व्यापी किये गए केंद्र सरकार द्वारा 17 मई तक के लॉक डाउन से लगभग 10 दिन ज्यादा है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने, 7 घंटे चले मंत्रिमंडल के बैठक के बाद कहा, ” राज्य के नागरिक चाहते थे की लॉक डाउन बढे इसीलिए हमने ऐसा निर्णय लिया है, मैंने इस लिए गए निर्णय की सूचना प्रधानमंत्री को भी दे दी है ”

तेलंगाना राज्य के 6 जिले फ़िलहाल रेड जोन में है, 18 ऑरेंज और 9 ग्रीन जोन में है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा ” इन सब में से तीन ज़िलों में कोरोना वायरस से संक्रमण की संख्या काफी ज्यादा है जो की चिंता का विषय बना हुआ है।

तेलंगाना जहाँ अभी 1,096 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जिसमे से 439 का इलाज़ चल रहा है और 628 ठीक हो चुके है, इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन बढ़ाने से पहले ही राज्य में लॉक डाउन के अवधी 7 मई तक बढ़ा चुका था। और अब एक आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार जिसका ये कहना था राज्य के लोग चाहते है की लॉक डाउन की अवधी बढ़े, को मद्देनज़र रखते हुए लॉक डाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इन सबके बीच तेलंगाना ने खेती बारी और औद्योगिक क्षेत्र को लॉक डाउन से अलग रखा है और इन दोनों क्षेत्र में थोड़ी ढ़ील दी है ताकि अनाज की उतपादन में कमी न आये। लॉक डाउन के और आगे बढ़ाने के सवाल पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा की उसका निर्णय 15 मई तक के हालातों को देखने के बाद लिया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Deep Prakash
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

आई आई टी गाँधी नगर की पी एच डी स्कॉलर ने की आत्महत्या

आत्महत्या करने से पहले कमरे में लिखा “I quit” आई आई टी गांधीनगर की रिसर्च स्कॉ…