Home खास खबर कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद

कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद

2 second read
Comments Off on कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद
0
240
1

कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद

श्रीनगर, 13 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला एक स्थानीय आतंकवादी रविवार की शाम एंकर झील में मृत पाया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने झील में एक शव के दिखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि यह इलाका सोउरा पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ता है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक परिचय पत्र मिला है जिससे उसकी पहचान आमिर अहमद मलिक के रूप में हुयी और वह शोपियां जिले का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि यह शख्स अक्टूबर 2020 से गुमशुदा था, और वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध रेजिस्टेंस फोर्स में शामिल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतकवादी के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…