Home खास खबर बलात्कार करने के 33 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार करने के 33 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on बलात्कार करने के 33 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
0
160
images 5

बलात्कार करने के 33 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

जम्मू, 30 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में 33 साल पुराने बलात्कार के मामले में वांछित एक भगोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि खरकोटे बनिहाल का रहने वाला तथा बलात्कार का आरोपी गुलाम मोहम्मद ऊर्फ गुल्ला भूमिगत था और पिछले 33 साल से फरार था।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ 33 साल पहले अपहरण एवं बलात्कार का मामला महोरे पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…