Home खास खबर तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
0
174
1605186115USHKARM KA AROPI GIRFTAR 01 720x375 1

तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जम्मू, चार जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को अपहरण और दुष्कर्म के तीन साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डोडा जिले के डेस्सा निवासी आरोपी शाहनवाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 343 (अवैध तरीके से किसी को बंद कर रखना), 109 (उकसावा) के तहत अथोली थाने में मामला दर्ज था और वह पिछले तीन साल से गिरफ़्तारी से बचने के लिए छिपता घूम रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की और अंतत: आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…