Home खास खबर ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल

ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल

0 second read
Comments Off on ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल
0
300
IMG 20201007 WA0020

ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल

बछवाड़ा संवाददाता:- मंगलवार की देर शाम चिरंजीवीपुर गांव के समीप एनएच 28 पर ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आ जाने के कारण पिता की मौत हो गयी वहीं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताते चलें कि नारेपुर (वार्ड चार) निवासी मो० मौजीम का लगभग तीस वर्षीय पुत्र मो० सद्दाम आपने चार वर्षीय पुत्री के साथ जरूरी काम से दलसिंहसराय बाजार गया था। जहां से वापस लौटने के क्रम में चिरंजीवीपुर गांव के समीप एनएच 28 पर ओवर टेक करने वाले ट्रक की चपेट में मो० सद्दाम की बाइक आ गयी। जिसके कारण बाइक सवार मो० सद्दाम व उसकी पुत्री आयशा गंभीर रूप से घायल हो गयी। तत्पश्चात आसपास के ग्रामीणों नें उक्त दोनों घायलों को इलाज हेतु स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उक्त घायल की मौत हो गयी। जबकि उक्त मृतक की लगभग चार वर्षीय पुत्री गंभीर घायलावस्था में जिन्दगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उक्त धायल के मौत की खबर पाकर बछवाड़ा थाने की पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की तैयारी की तैयारी में जुट गई है। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई मो० मिस्टर के अलावा दो बहनों में सबसे दुलारा था। लगभग पांच वर्ष पुर्व उनकी शादी लवली प्रवीण से हुई थी। मृतक की चार वर्षीय पुत्री अलिशा व तीन वर्षीय पुत्र आहील के सर से सदा के लिए पिता का साया छीन गया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…