Home खास खबर दो भाईयों के शव पेड़ से लटके पाये गये

दो भाईयों के शव पेड़ से लटके पाये गये

0 second read
Comments Off on दो भाईयों के शव पेड़ से लटके पाये गये
0
155

दो भाईयों के शव पेड़ से लटके पाये गये

जयपुर, 10 जून (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो भाईयों के शव एक पेड़ से लटके मिले।

थानाधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने शवों को पेड़ से लटका देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

उन्होंने बताया कि अंबालाल (22) और उसका छोटा भाई प्रकाश (18) गुजरात में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही राजसमंद लौटे थे। दोनों के शव बृहस्पतिवार को पेड़ से लटके मिले।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…