Home खास खबर यूपी में फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप

यूपी में फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप

0 second read
Comments Off on यूपी में फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप
0
632
IMG 20200205 082330

यूपी में फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर के नौबस्ता में लड़कों ने चार साल की बच्ची से गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 13 वर्षीय दो आरोपी कक्षा नौ और तीसरा नौ वर्षीय कक्षा पांच का छात्र है।

नौबस्ता क्षेत्र निवासी स्क्रैब कारोबारी के ड्राइवर की 11 वर्षीय बड़ी बेटी कक्षा चार और चार साल की छोटी बेटी प्ले ग्रुप की छात्रा है। मां के मुताबिक, दोपहर एक बजे ससुर चार वर्षीय बेटी को स्कूल से घर लाए। खाना खाने के बाद बेटी बाहर खेल रही थी। घर के ठीक सामने परचून की दुकान है। बेटी अक्सर खेलते हुए दुकान तक चली जाती है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बेटी रोते हुए घर आई।

परिवार के लोगों ने रोने के बारे में पूछा तो दुकानदार के दोनों लड़के और उनका 13 वर्षीय ममेरा भाई भी घर आ गया। तीनों ने बताया कि खेलते वक्त गिरने से घुटने में चोट लग गई है। मां ने बच्ची का घुटना देखा तो कोई चोट नहीं थी। बेटी को गोद में लेकर चुप कराने के दौरान हाथ में खून लगने पर शंका हुई। पुचकार कर पूछा तो दर्द होने की बात बताई।

सीओ गोविंदनगर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों नाबालिग आरोपित हिरासत में हैं। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…