
उत्तरप्रदेश -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी। एम्स अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें बीते 13 मार्च को एम्स में लाया गया था। सीएम योगी के पिता की मौत की खबर से यूपी सरकार के मंत्रियों समेत पूरी प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है
संवाददाता -विनय ठाकुर