Home खास खबर उत्तराखंड में भूस्खलन से दो लोगों की मौत

उत्तराखंड में भूस्खलन से दो लोगों की मौत

0 second read
Comments Off on उत्तराखंड में भूस्खलन से दो लोगों की मौत
0
154

उत्तराखंड में भूस्खलन से दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़, 19 जून (भाषा) जनपद में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद पहाड़ों से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ के अंचल अधिकारी (सीओ) आरएस रौतेला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक मजदूर दफेदार सिंह (65) की गंगोलीहाट के सुंगरी इलाके में पत्थरों की चपेट में आने से उस समय मौत हो गई, जब वह एक टिन शेड के पास खड़े थे। अधिकारी ने बताया कि पत्थर सिंह के पेट और सिर पर लगे। गंगोलीहाट के एक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सीओ ने बताया कि एक अन्य घटना में घाट पुल के निकट पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से सब्जी व्यापारी खलील अहमद (55) की मौत हो गयी। घटना के वक्त वह अपने ट्रक के पास खड़े थे।

अधिकारी ने बताया कि अहमद ट्रक का मालिक था और जब यह घटना हुई उस समय वह पिथौरागढ़ के लिए सब्जियां लाने के लिए पीलीभीत जा रहा था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…