Home खास खबर Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा

Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा

4 second read
Comments Off on Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा
0
167

Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा

 उत्तर प्रदेश में प्रेमी जोड़ा गोमती नदी में कूद गया, लेकिन मछुआरों ने बचाया और युवक को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

प्रेमी-प्रेमिका के सुसाइड करने, उनकी जान बचाए जाने और जान बचाने वालों द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की है और प्रेमी-प्रेमिका ने गोलाघाट पुल से गोमती नदी में छलांग लगाई थी, लेकिन मछुआरों ने दोनों को बचा लिया। इतना ही नहीं मछुआरों ने युवक को नदी से निकालने के बाद थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। वहीं मामले का वीडियो बना रहे लोगों ने युवक को और थप्पड़ मारने के लिए मछुआरों को उकसाया। उन्होंने कहा कि 4-5 थप्पड़ उनकी तरफ से भी युवक को मारे जाएं।

 

 

मछुआरों ने दोनों को छलांग लगाते देखा

मछुआरों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक-युवती ने गोलाघाट पुल में छलांग लगाई तो उन्होंने देख लिया था। दोनों के कूदते ही वे भी नदी में कूद गए थे। उन्होंने मिलकर दोनों को बचा लिया। जो मछुआरा युवक को निकालकर लाया, उसने किनारे पर आते ही युवक को थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो बना रहे युवक बोले कि उसे और थप्पड़ मारे जाएं। मछुआरों ने प्रेमी जोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की और दोनों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने सुसाइड अटेम्पट का केस दर्ज किया। साथ ही युवक और युवती को चेतावनी दी कि वे दोबारा ऐसा कदम उठाने की कोशिश न करें।

वायरल वीडियो में क्या देखने को मिलेगा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी से निकालकर एक युवक को घसीटते हुए किनारे पर लाता है। फिर वह उसके मुंह पर थप्पड़ ही थप्पड़ मारता है। वीडियो बना रहे युवक चिल्लाने लगते हैं। दूसरी ओर कुछ युवक लड़की को किनारे पर लाते हैं। वे उसे होश में लाने की कोशिश करते हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…