Home खास खबर बिहार मौसम : कई जिलों में हुई बारिश, दिन के तापमान में आई गिरावट

बिहार मौसम : कई जिलों में हुई बारिश, दिन के तापमान में आई गिरावट

2 second read
Comments Off on बिहार मौसम : कई जिलों में हुई बारिश, दिन के तापमान में आई गिरावट
0
636

बिहार मौसम : कई जिलों में हुई बारिश, दिन के तापमान में आई गिरावट

शनिवार को लगभग पूरे राज्य में बादल छाये रहे। कई जगह हल्की बारिश हुई। पटना सहित कुछ जगहों पर बूंदाबादी हुई। उधर, बादलों की वजह से धूप नहीं खिलने और ठंडी हवा चलने के कारण दिन का तापमान शुक्रवार की अपेक्षा चार से पांच डिग्री तक गिरा। रविवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा होगी। पटना में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

ठंड की चलाचली की बेला में बारिश के कारण अभी दो-तीन दिनों तक तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग दोगुना हो गया है, जबकि अधिकतम सामान्य से थोड़ा कम है। सोमवार को भी पटना व अन्य जगहों पर आंशिक बादल रहेंगे। मंगलवार से आसमान साफ होगा और न्यूनतम तापमान घटेगा।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…