
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं ,भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना है जरूरी।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार गंभीरता से प्रयास कर रही है। पहले बिहार का हरित आवरण केवल 9% था। हरियाली मिशन के माध्यम से वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। राज्य सरकार के प्रयासों से बिहार का हरित आवरण अब बढ़कर 15% हो गया है तथा इसे 17% तक बढ़ाने हेतु काम किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण हेतु राज्य सरकार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान जैसी अनूठी पहल की गई है। इसका अर्थ है जल है तथा हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है।