Home खास खबर जींद : किशोर के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

जींद : किशोर के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

0 second read
Comments Off on जींद : किशोर के साथ बलात्कार, मामला दर्ज
0
169
images 3

जींद : किशोर के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

जींद (हरियाणा), 11 जून (भाषा) जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक किशोर के साथ कथित बलात्कार के सिलसिले में एक युवक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जून को उसका 11 वर्षीय बेटा खेल रहा था। उसी दौरान सुमित नामक एक व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और बलात्कार किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर सुमित ने बच्चे को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुमित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…