Home अररिया फारबिसगंज:शहर के विभिन्न मुहल्लों में बांटा गया रमजान किट।

फारबिसगंज:शहर के विभिन्न मुहल्लों में बांटा गया रमजान किट।

1 second read
Comments Off on फारबिसगंज:शहर के विभिन्न मुहल्लों में बांटा गया रमजान किट।
0
441
4ab64d58 e2c5 484e 84a1 0fa9ef85a458

अररिया(फारबिसगंज):जमात-ए- इस्लामी हिंद फारबिसगंज शाखा के द्वारा गरीबों के बीच 105 पैकेट रमजान किट का वितरण ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से शहर के विभिन्न मुहल्लों में लोगों को घर पहुंचाकर दिया गया। उक्त जानकारी जमात के स्थानीय अध्यक्ष रिजवान खान ने दी। जमात के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इसबार भी रमजान के प्रारंभ से ही रमजान किट का वितरण सभी जगह किया जा रहा है, जिसमें फारबिसगंज में भी चिन्हित मजबूर लोगों को उनके घर राशन का सामान पहुंचाया गया।भोज्य किट में आवश्यक सभी सामग्रियों को डाला गया ताकि लोगों की जरूरत पूरी हो सके। जमात के सदस्य कुर्बान अली ने बताया कि कोरोना महामारी के समय से ही शहर के विभिन्न मुहल्लों आलम टोला, पोखर बस्ती, महबूबनगर, सायरा नगर, महादलित टोला आदि में रिलीफ का कार्य लगातार जारी है।

Load More Related Articles
Load More By Shoaib akhtar
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

फारबिसगंज:ह्यूमन एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की हुई पहली बैठक,कई विषयों पर लिया गया फैसला।

फारबिसगंज:22 अगस्त 2021 रविवार को स्थानीय पोखरबस्ती अंसारी चौक स्थित ऑक्सफ़ोर्ड कोचिंग सेंट…